बहरागोड़ा: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने रविवार को बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 168, 169 और 170 के पार्टी कार्यकर्ताओं और प्रमुख नागरिकों के साथ मौदा पंचायत भवन में प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात के सौवें संस्करण को सुना. (नीचे भी पढ़े)

प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात सुनने के कार्यक्रम में डॉ गोस्वामी के साथ बहरागोड़ा मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर , मौदा पंचायत के मुखिया पुरुषोत्तम सिंह मुंडा, भाजयुमो जिला मंत्री सुमंत होता, देवाशीष दास, प्रवीर माईती, मानस गिरि, बुनु मान्ना, लक्खी राणा, कविता घोष, सरस्वती मान्ना, कल्पना राणा, सुमित्रा बेरा, मलिना दास, साधिन जेना, अमृत पूर्ति, रविकांत सीट , शम्भूनाथ राणा, अभिजीत राणा, वरुण मन्ना, पापुन घोष, भाष्कर नायक, बलराम महापात्रा , बापुन पुष्टि , महेश्वर मुंडा तथा राजीव मन्ना विशेष रूप से उपस्थित थे.(नीचे भी पढ़े)
इस अवसर पर डॉ गोस्वामी ने कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम देश में सबसे लोकप्रिय कार्यक्रम है. मन की बात के माध्यम से प्रधानमंत्री देश के विभिन्न स्थानों पर नागरिकों के द्वारा राष्ट्र निर्माण के लिए किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख करते हैं. मन की बात कार्यक्रम से प्रभावित होकर अनेक युवा समाज़ परिवर्तन के कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं.



