जमशेदपुर: 30 अप्रैल, रविवार को टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन परिसर में टाटा मोटर्स से सेवानिवृत्त हुए सीनियर जीएम मानस मिश्रा को विदाई एवं सम्मानित किया गया. इस अवसर पर अध्यक्ष गुरमीत सिंह, महामंत्री आरके सिंह, ईआर हेड सौमिक रॉय, एड्मिनिस्ट्रेशन हेड बीएन सिंह, टाउन हेड रज़त सिंह समस्त आफिस बेयरर, कमिटी मेम्बर एवं आरके सिंह फैंस क्लब के लोग उपस्थित थे. महामंत्री आरके सिंह ने कहा की जीएम मानस मिश्रा का टाटा मोटर्स के उन्नति में अहम योगदान रहा एवं सामाजिक कार्यों में भी उनका योगदान सराहनीय है. (नीचे भी पढ़े)
हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उनका जीवन खुशहाल रहे. अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने कहा इस सामाजिक कार्यों में इनका योगदान इन्हें विरासत में मिली है. उनके माता पिता भी सामाजिक कार्यों में काफ़ी योगदान दिए हैं. ई आर हेड सौमिक रॉय ने कहा सर आपका मार्गदर्शन एवं स्नेह हमेशा मिलता रहा है. मानस मिश्रा ने कहा कि मैं हमेशा की तरह आपकी सेवा में तत्पर रहूंगा. हम सभी लोगों का उद्देश्य टाटा मोटर्स को हमेशा सबसे आगे देखने का रहा है, आशा करता हूं आप सभी इस मुहिम को बढ़ चढ़कर आगे ले जाएंगे. धन्यवाद ज्ञापन अनिल शर्मा और संचालन अशोक उपाध्याय ने किया.




