अनिल कुमार/बोकारो : बोकारो के सेक्टर 12 थाना क्षेत्र की बारी को ऑपरेटिव कॉलोनी निवासी बीएसएल कर्मी धर्मेंद्र कुमार सिंह के बंद आवास से चोरों ने 20 से 25 लाख रुपये के सामानों की चोरी कर ली है. (नीचे भी पढ़ें)
गृह स्वामी धर्मेंद्र ने बताया कि वे विगत 21 अप्रैल से दिल्ली गये हुए थे. 28 अप्रैल की रात 12 बजे जब वह लौट कर घर आये और घर का ताला खोला तो देखा कि घर की खिड़की का ग्रिल कटा हुआ है और गोदरेज एवं लकड़ी की अलमारियां टूटी एवं उनमें रखे सामान बिखरे पड़े हैं. (नीचे भी पढ़ें)
धर्मेंद्र के अनुसार अलमारियों में रखे 20 से 25 लाख के जेवरात, 60 हजार रुपये कैश व रोलेक्स की 4 घड़ियों के अलावा घर में रखे अन्य कीमती सामान चोर ले उड़े. उन्होंने बताया कि सेक्टर 12 थाना पुलिस को इसकी सूचना दे दी गयी है, जिसके बाद पुलिस पदाधिकारियों ने घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच की. (नीचे भी पढ़ें)
मौका मुआयना करने के बाद सेक्टर 12 थाना पुलिस मामले की तहकीकात करने में जुट गयी है. पुलिस अधिकारियों ने घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों को बहुत जल्द पकड़ लेने का भरोसा दिलाया है.



