जमशेदपुर : कालिकापुर स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय में राधा गोविंद मंदिर सेवा समिति की ओर से कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर की 162वीं जयंती मनाई गई. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित करके की गई. इसके बाद कमल कांति घोष ने रवींद्र संगीत की प्रस्तुति दी और साथ ही कविगुरु के जीवन पर प्रकाश डाला. रवींद्र संगीत सुनकर कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोग मंत्रमुग्ध हो गए. (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर सुनील कुमार ने कहा कि रवींद्रनाथ ठाकुर पर केवल बंगाल को ही नहीं बल्कि पूरे भारत को गर्व है. बंगला में लिखी हुई गीतांजलि से उन्हें एशिया का पहला नोबल पुरस्कार मिला था. उन्हीं की लिखी हुई जन गण मन भारत का राष्ट्रीय गान और आमार सोनार बांगला, बांग्लादेश का राष्ट्रीय गीत है. साथ ही सुनील ने बंगला भाषा की पढ़ाई की शुरुआत करने के लिए गोविंद समिति की तारीफ की. (नीचे भी पढ़ें)

सुबोध गोराई ने कहा कि राज्य के स्कूलों में फिर से बंगला भाषा की पढ़ाई होनी चाहिए और सरकार से उन्होंन इसकी मांग की. कार्यक्रम का संचालन तारिणी सेन दास ने किया. कार्यक्रम में सुबल भकत, पूर्णेन्दु शेखर भकत, हाड़ीराम भकत, डॉक्टर बिकाश चंद्र भकत, अमल बिश्वास, बलराम गोप, मुनी राम बास्के, भीमसेन भकत, हिमाद्रि शेखर भकत, बंकिम बिहारी करण, तोड़ो महली, सरस्वती भकत, बन्दना कैबर्त, रमेश अग्निहोत्री, सुधांशु कुमार भकत, जोतिन भकत, सुमन सिन्हा के अलावा विद्यालय के कई छात्र छात्राएं मौजूद रहें.














