जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई के सेवा सदन अस्पताल के पीछे डेजी गार्डेन इंग्लिश स्कूल में बुधवार से तीन दिवसीय समर कैंप प्रारंभ हो गया. इस दौरान स्कूल में 65 से अधिक बच्चों ने हिस्सा लिया. इसमें बच्चों ने शिक्षिकाओं के साथ मिलकर खूब मस्ती की और विभिन्न कार्यक्रम में हिस्सा लिया. कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना के साथ हुआ. (नीचे भी पढ़ें और देखें वीडियो)
वहीं इसके बाद बच्चों ने योग, डांस, ड्राइंग का गुर सीखा. वहीं अन्य फन गेम्स में भी बच्चों ने टीचर के साथ मिलकर खूब मस्ती की. (नीचे भी पढ़ें)

समर कैंप में टीचर ने भी बच्चों के साथ हिस्सा लिया. बच्चों के बीच स्नैक्स और एनर्जी ड्रिंक का भी बांटा गया. कैंप में मुख्य रूप से स्कूल की प्रिंसिपल शिल्पा तापड़िया, श्वेता शर्मा, शिक्षा अग्निहोत्री, स्वीटी साहू, फरहीन नाज, रितिका, शशिकला, ड्राइंग टीचर रोमा मन्ना, और डांस टीचर नंदिता महतो शामिल रही.














