रामगोपाल जेना/चाईबासा : मारवाड़ी युवा मंच की चाईबासा जागृति शाखा की ओर से छोटा रुंगटा मध्य विद्यालय में गुरुवार को तीन दिवसीय नि:शुल्क समर कैंप आरंभ हुआ. इसमें स्कूल के 230 बच्चे बढ़-चढ़कर बड़े उत्साह से शामिल हो रहे हैं. (नीचे भी पढ़ें)

आज पहले दिन बच्चों को क्राफ्ट, ड्रॉइंग एवं डांस सिखाया गया. शाखा के सदस्यों ने ही बच्चों को प्रशिक्षण दिया. बच्चों के मनोरंजन के लिए गेम भी खेलाया गया, जिसमें सुजीत कुम्हार, रणवीर करुआ, विशाल लोहार प्रथम स्थान पर एवं सेवना पुर्ती, बुधना सिंह बोदरा द्वितीय स्थान पर रहे. शाखा की ओर से 230 बच्चों के बीच ड्राइंग किट एवं स्नैक्स भी वितरित किये गये. कैंप में शामिल हो रहे बच्चों की खुशी देखने लायक थी.(नीचे भी पढ़ें)

समर कैंप में शाखा की अध्यक्ष नीतू टिबरेवाल, संयोजिका सुमन सराफ, ऋचा अग्रवाल, मधु अग्रवाल, श्वेता जालान, बेला सुल्तानियां, बिन अग्रवाल, शिल्पा अग्रवाल, श्रुति अग्रवाल, नेहा अग्रवाल, मधु बुधिया, ममता बुधिया, सविता धूत, दीपा दोदराजका, स्वीटी दोदराजका, नेहा सिंघानिया, खुशबू दोदराजका, लतिका अग्रवाल, चंदा अग्रवाल आदि भी उपस्थित रहीं. स्कूल के प्रधानाध्यापक निर्मल त्रिपाठी एवं अन्य शिक्षिकाओं का भी सराहनीय सहयोग रहा. इसकी जानकारी सविता धूत ने दी.



