चाकुलिया: चाकुलिया-केरुकोचा मुख्य सड़क पर गुरुवार की शाम को बड़ामारा जंगल के पास धान से लदा पिकअप वैन पलट गया. केरुकोचा से धान लेकर पिकअप वैन चाकुलिया आ रहा था. वैन के पलटने से चार मजदूर घायल हो गए है. स्थानीय लोगों के सहयोग से 108 एंबुलेंस से इलाज के लिए इन्हें चाकुलिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया.(नीचे भी पढ़े)
मौरबेड़ा के नागा मुंडा ( 50) नामक मजदूर की स्थिति गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने रेफर कर दिया. इलाज के लिए उसे पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम ले जाया गया है. घायल तीन मजदूर मौरबेड़ा के पोल्टु टुडू ( 25), गुरबा मुंडा (36) और नागानल कॉलोनी के स्वपन नाथ (40) इलाजरत है.



