जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थानाक्षेत्र में जमशेदपुर अक्षेस ने ताबड़तोड़ अभियान चलाया. इस अभियान के तहत सोनारी एरोड्रम बाजार से लेकर कागलनगर चौक होते हुए दोमुहानी तक के सड़कों के किनारे को खाली कराया गया. बुधवार को भी इस तरह का अभियान चलाया गया था. गुरुवार को दूसरे दिन सोनारी हरिराम के पास सड़क पर अस्थाई निर्माण कर बनाए गए दुकानों को हटाया गया. इसके अलावा एरोड्रम से लेकर कागलनगर चौक के बीच सड़क पर लगाए गए छोटे-छोटे दुकानों को तोड़ दिया गया. सभी दुकानों को बारी-बारी से तोड़ा गया.(नीचे भी पढ़े)

यह सारी दुकानें वैसी है जिसको अभी हाल में ही स्थापित की गई थी और उससे लगातार रोड जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी. इस दौरान प्रशासन के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई स्थानीय लोगों ने नहीं की और ना ही अतिक्रमण हटाओ अभियान का विरोध हुआ. इसकी बड़ी वजह यह रही कि सिर्फ दुकानों को वही हटाया गया जो अभी लगा दिया गया और उससे सड़क का आवागमन बाधित हो रहा है. इस दौरान करीबन 30 से भी अधिक दुकानों को तोड़ा गया. जमशेदपुर आक्षेस, टाटा स्टील और फिर जिला प्रशासन के विभिन्न टुकड़ियों की मदद से जमशेदपुर सारे. अतिक्रमण को हटाया गयक. ऑपरेशन के दौरान सख्ती बरतने की भी कोशिश की गई.



