
चाकुलिया : धालभूमगढ़ – चाकुलिया मुख्य सड़क पर थाना क्षेत्र के सतकठिया गांव के पास सड़क पर खड़ी ट्रक को पीछे से बाइक ने मारी टक्कर मारी थी. इस सड़क दुर्घटना में बाइक पर सवार एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है. वही दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है. सड़क दुर्घटना की सूचना ग्रामीणों ने सीएचसी को दी सूचना पाकर 108 एंबुलेंस घटना स्थल पहुंचकर दोनों युवकों को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सक डॉ रंजीत मुर्मू ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया. वही घायल दूसरे युवक की प्राथमिक उपचार कर उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है. चिकित्सक ने बताया की घायल युवक के सिर पर गंभीर चोट है और उसकी हालत भी गंभीर है. स्वास्थ्य कर्मियों से मिली जानकारी के अनुसार घायल युवक का नाम बाघराय हेम्ब्रम है और वह घाटशिला के बड़ाजुड़ी का रहने वाला है. वही मृतक के नाम का पता नहीं चल पाया है. समाचार लिखे जाने तक मृत युवक का शव सीएचसी में है और घायल युवक को रेफर करने की प्रक्रिया की जा रही है.




