गालूडीह : बिरसा सेना एवं भूमिज समाज के लोग मंगलवार को तीर-कमान के साथ गालूडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत पैरागुड़ी गांव के बिरिगोड़ा टोला स्थित विवादित जमीन की मापी एवं सीमांकन करने पहुंचे. वे लोग आदिवासियों की जमीन पर कब्जा नहीं चलेगा नहीं चलेगा, आदिवासी एकता जिंदाबाद जिंदाबाद आदि नारे लगा रहे थे. फिर बिरसा सेना और भूमिज समाज की उपस्थिति में आमीन विजय बोदरा से जमीन की नापी कराई गई, जिसके बाद पत्थर गाड़कर जमीन का सीमांकन किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

बिरसा सेना के सदस्यों ने कहा कि नेशनल हाइवे के पास स्वर्गीय मनोरंजन भूमिज के नाम पर लगभग 5 एकड़ 74 डिसमिल जमीन है. उक्त जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है. दस डिसमिल जमीन नीलू महतो के कब्जे में है, लेकिन अब बाकी जमीन पर भी कब्जा किया जा रहा है. जमीन रैयत स्व मनोरंजन भूमिज की बहन सीता देवी और बासंती सिंह द्वारा अंचल अधिकारी से जमीन की मापी कराने की की मांग की गई थी. लेकिन कोई समाधान नहीं किया गया. जमीन मापी करने नहीं दी जा रही थी. (नीचे भी पढ़ें)
इसलिए परिवार को न्याय दिलाने के लिए आज बिरसा सेना और भूमिज समाज के लोग बिरिगोड़ा पहुंचे. वहीं जमीन माफी की सूचना मिलने पर गालूडीह पुलिस भी वहां पहुंची. मौके पर बिरसा सेना के केंद्रीय अध्यक्ष दिनकर कश्यप, जिला अध्यक्ष विकास हेंब्रम के साथ भूमिज समाज के कई गणमान्य लोग भी उपस्थित थे.














