जमशेदपुर: बर्मामाइंस थाना अंतर्गत लाल बाबा फाउंड्री के पास मंगलवार को खड़े हाईवा में तेज रफ्तार ऑटो ने टक्कर मार दी. इस सड़क दुर्घटना में ऑटो चालक प्रमोद और उसके बगल में बैठा व्यक्ति चितरंजन गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए पुलिस ने एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया. (नीचे भी पढ़े)
जबकि ऑटो पर पीछे बैठी दो महिलाएं मामूली रूप से जख्मी हुईं. यह दोनों महिलाएं अपने घर चली गई हैं. इस सड़क हादसे में ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है. घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.














