गालूडीह: घाटशिला थाना क्षेत्र अंतर्गत भादुआ पंचायत के खरसोती गांव में मंगलवार को भोक्ता पर्व का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन उपस्थित थे. कार्यक्रम के आयोजकों के द्वारा विधायक रामदास सोरेन का गर्मजोशी के साथ फुलों के माला के साथ स्वागत किया गया. उसके उपरांत विधायक एवं उपस्थित अतिथियों के द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर भोक्ता पर्व का उद्घाटन किया गया. (नीचे भी पढ़े)

विधायक ने कहा कि भोक्ता पर्व बारिश होने के पूर्व मनाया जाता है एवं इसके माध्यम से ईष्ट देव को अच्छी बारिश होने का कामना किया जाता है.इस मौके पर 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष सोनाराम सोरेन, मुसाबनी के प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन, झारखंड राज श्रमिक संघ प्रखंड अध्यक्ष काजल डॉन, जीतराई टुडू, दासमात सोरेन, रायसेन सोरेन, सतीश सीट, विकास मजूमदार, अमर पूर्ति, मंगल सोरेन, सुनील मुर्मू, धीरेंद्र नाथ पातर, विक्रम टुडू, पिथो हांसदा आदि उपस्थित थे.














