
घाटशिला : मुसाबनी थाना अंतर्गत केंद्रीय विद्यालय सूरदा में समर वेकेशन पर स्कूली बच्चों को छुट्टी मिलने के बाद स्पोर्टस शिक्षक मोटाई बांद्रा द्वारा बच्चों को फिटनेस बनाए रखने के लिए कई अपने स्तर से फिटनेस कैंप का आयोजन किया है. हर रोज सुबह 6:00 बजे से 8:00 बजे तक स्कूली बच्चों को फिटनेस रहने की तरह-तरह के एक्सरसाइज बताते हैं. इस मौके पर केवी सुरदा के प्राचार्य विश्वनाथ हंसदा व शिक्षक मोटाई बांद्रा ने संयुक्त रूप से बताया कि बच्चों का फिटनेस रहने से मानसिक एवं शारीरिक विकास होता है बच्चे अच्छा खेल के साथ अच्छे पढ़ाई भी कर सकते हैं.














