जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर जोन नंबर 4, आइसक्रीम फैक्ट्री स्थित घर में विगत 12 मई को हुई चोरी के मामले का खुलासा हो गया है. बिरसानगर पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए इसमें शामिल चार अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. वहीं गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर चोरी के बरतन भी बरामद किये हैं. (नीचे भी पढ़ें)
बता दें कि विगत 12 मई को बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन नंबर-4 स्थित आइसक्रीम फैक्ट्री के घर से पीतलएवं कांसे के बरतनों की चोरी हो गयी थी. इस संबंध में बिरसानगर थाना में मामला दर्ज कराया गया था, जिस पर सहायक पुलिस अधीक्षक (नगर) के निर्देश पर एक टीम गठित की गयी, जिसने बाद त्वरित कारवाई करते हुए 48 घंटे के अन्दर गुप्त सूचना के आधार पर जोन नंबर -5 गिट्टी मशीन के पास से अभिषेक तिर्की, राहुल गुसी, अजय मुखी उर्फ गेंडा तथा मुखिया शर्मा को नशा पान करते समय धर दबोचा. गहराई से पूछताछ करने पर उन्होंने जोन नंबर 4 आईसक्रीम फैक्ट्री के पास से चोरी किये गये पीतल एवं कांसे के बर्तन की बात बतायी. (नीचे भी पढ़ें)
उनकी निशानदेही पर चोरी गये पीतल एवं कांसे के बर्तन को बरामद कर इन्हें गिरफ्तार कर लिया. इसके पश्चात पूछताछ में सभी ने स्वीकार किया कि वे क्षेत्र के विभिन्न घरों में चोरियां करते रहे हैं. सभी गिरफ्तार आरोपी नशे के आदी हैं एवं नशे की जरूरतें पूरी करने के लिए चोरियां किया करते थे. गिरफ्तार अभियुक्तों में राहुल मुखी का पूर्व में आपराधिक इतिहास भी रहा है.














