जमशेदपुर : जुगसलाई दुखू मार्केट के पास रेलवे लाइन किनारे सत्यनारायण मंदिर रोड़ स्थित शनिदेव मंदिर में शुक्रवार 19 मई को झारखण्ड शनि शांति यज्ञ (हवन) का आयोजन किया जायेगा. दामोदर शनि बाबा की ओर से आयोजित होनेवाला यह अनुष्ठान आमवस्या के अवसर पर प्रातः 7 बजे से नवग्रह पूजा एवं हवन आरम्भ होगा जो दोपहर एक बजे तक चलेगा. बाद में संध्या 5 से 6 बजे तक विशेष नागरिकों के द्वारा हवन पूजन संपन्न किया जायेगा. (नीचे भी पढ़ें)

बुधवार को इस संबंध में दामोदर शनि बाबा ने बताया कि संध्या 7 बजे से संध्या भजन कार्यक्रम होगा, जिसमें बंगाल के कलाकार भजनों की प्रस्तुति देगें. इससे पहले दोपहर 11 से तीन बजे तक प्रसाद का वितरण होगा. इस धार्मिक कार्यक्रम को सफल बनाने एवं अंतिम तैयारी के लिए बुधवार को मंदिर परिसर में हुई बैठक में प्रमुख रूप से राजेश मेंगोतिया (लडडू), मनोज पुरिया, अरविंद मिश्रा (बब्बू), विमल अग्रवाल, विष्णु सोनकर, धर्मेन्द्र शर्मा, दीपक हल्दिया, मुन्ना, अशोक शर्मा और ज्ञानी शर्मा आदि मौजूद थे.














