गालूडीह: गालूडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत जोड़िसा पंचायत के बड़बिल गांव में स्थित ठाकुराइन डूंगरी के जमीन को लेकर बुधवार को ग्रामीणों के साथ एक बैठक आयोजित हुई. इस बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जमीन का पैसा रंकणी मंदिर के विकास कार्यों में खर्च किया जाएगा. स्वामी सुतोपानंद महाराज ने बताया कि मंदिर के विकास कार्य के लिए हमारे पास फंड नहीं है. मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान होते रहते हैं. श्रद्धालुओं को मंदिर आने में काफी समस्याएं होती है. मैं आज सभी ग्रामीणों के सामने कह रहा हूं कि मैंने जो दो एकड़ 22 डिसमिल जमीन बेचा है वह अपने लिए नहीं बेचा है, बल्कि मंदिर के विकास के लिए के लिए बेचा है. मैं वादा करता हूं कि उक्त जमीन के पैसों से मंदिर क्षेत्र में स्कूल खोला जाएगा. जिसमें आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चे शिक्षा ग्रहण करेंगे. मंदिर के सड़क किनारे लाइट का व्यवस्था होगी.(नीचे भी पढ़े)
साथ ही जो जर्जर सड़क है उसको भी बनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि जमशेदपुर निवासी देबाशीष गुप्ता दावा कर रहे है कि उक्त जमीन उनका है. जबकि जमीन मंदिर के अधिकार में है. क्योंकि शुरू से ग्रामीण महाराज को यहां पूजा अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान करते हुए देखते आ रहे हैं. मौके पर मुखिया मंगल सिंह, ग्रामप्रधान भादो सोरेन, सृष्टिधर महतो, चंदन गिरी, राजा सार, रसराज भकत, मंगल सोरेन, हिरण चौधरी, मनोरंजन महतो, शिपु शर्मा, काली भकत, शक्ति भकत, अश्विनी भकत सह ग्रामीण उपस्थित थे.














