गालूडीह : गोलूडीह के बड़ाखुर्शी पंचायत के बागबिन्दा गांव में पिछले कई महीनों से पेयजल किल्लत होने के कारण ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है. बागबिन्दा एक छोटा गांव है. यहां पांच परिवार के लोग एक चापाकल से पानी पीते है. चापाकल खराब होने से ग्रामीण पेयजल के लिए भटक रहे है. ग्रामीणों का कहना है कि हालात ऐसे हो चुके हैं कि पेयजल के साथ-साथ घर के जरूरी कार्यों के लिए भी पानी नहीं मिल पा रहा है. ऐसे में मजबूरी में ग्रामीणों को दूर-दूर से पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है. गर्मी के मौसम में जल संकट खड़ा होने को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है और विभाग से समस्या के समाधान की मांग की गयी है. मौके पर लक्ष्मी रानी महतो, सोनका महतो, शंभू महतो, अशोक महतो, तारामणि महतो, शंकर महतो, बिभूती महतो आदि उपस्थित थे.














