सरायकेला : सरायकेला कोर्ट में शुक्रवार को वाटर कूलर और वाटर प्यूरिफायर का उद्घाटन किया गया. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभात कुमार, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश और संयुक्त सचिव भीम सिंह कुदादा ने संयुक्त रुप से उद्घाटन किया. 165 लीटर क्षमता वाली इस कूलर को जीआर ऑफिस के बगल में लगाया है. जिला बार एसोसिएशन सरायकेला की ओर से वाटर प्यूरिफायर लगवाया गया है, ताकि कोर्ट परिसर में आनेवाले अधिवक्ताओं, कोर्ट कर्मियों और अन्य लोगों को पीने का स्वच्छ और ठंडा पानी मिल सके. (नीचे भी पढ़ें)
भीषण गर्मी को देखते हुए यह कदम उठाया गया है. इस अवसर पर एडीजे अमित शेखर, एडीजे कानन पटादार, कुटुम्ब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश क्रांति प्रसाद, सीजीएम मंजु कुमारी, जिला बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष नायकी हेम्ब्रम, सुनील कर्मकार, वरीय अधिवक्ता के पी दुबे, राजेन्द्र प्रसाद महतो, निर्मल कुमार आचार्य, अरुण कुमार, शेखर सिंह देव, अरविंद तिवारी, प्रदीप रथ, राम गोविन्द मिश्रा, तपन और अन्य कोर्टकर्मी मौजूद रहें.




