रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर:कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद् चक्रधरपुर के नेतृत्व में नाली सफाई अभियान चलाया गया. जिसमें नगर परिषद् चक्रधरपुर शहरी क्षेत्र के अन्तर्गत विभिन्न वार्डो में नाली की साफ-सफाई, जल-जमाव, क्षमिग्रस्त नालियों, स्लैब एवं अतिक्रमण से संबंधित समस्याओं पर स्थल का भौतिक निरीक्षण किया गया. (नीचे भी पढ़े)
जिसके उपरान्त कार्यापालक पदाधिकारी द्वारा लोगों को निर्देश दिया गया कि नाली के उपर किया गया अतिक्रमण को हटा लें. साथ ही जल्द क्षतिग्रस्त नालियों, स्लैबो, कर्लभर्टं की मरम्मत कराई जायेगी. आने वाले 15 दिनों तक नाली सफाई अभियान विषेश रूप से चलाई जायेगी.



