
गालूडीह: शुक्रवार को गालूडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत पैरागुड़ी गांव के बिरिगोड़ा टोला में विवादित जमीन की दखल दिलाने बिरसा सेना और भूमिज समाज के लोग पहुंचे थे. कब्जा किए गए जमीन पर बने झोपड़ी को तोड़कर दखल दिलाया गया. साथ ही बोर्ड लगाकर सरना झंडा लगा दिया गया. बोर्ड में रैयत का नाम और सीएनटी जमीन लिखा हुआ है. इधर सूचना पर गालूडीह पुलिस और डीएसपी दलबल के साथ पहुंची. किसी भी तरह का अप्रिय घटना ना हो इसके लिए पुलिस तैनात थी. बिरसा सेना के सदस्यों ने बताया कि आज हम लोग घाटशिला सीओ राजीव कुमार के पास गए थे और उनसे कहा कि मनोरंजन भूमिज के नाम पर जो जमीन है उस जमीन पर कुछ लोग झोपड़ी बनाकर जमीन को कब्जा कर रखा है उनको तत्काल हटवाया जाए.(नीचे भी पढ़े)

फिर सीओ बोले कि दो घंटा बाद आपको सूचना दिया जाएगा. फिर उन्होंने जमीन जांच करने कर्मचारी को भेजा. कर्मचारी जांच कर वापस कार्यालय गए. जब बिरसा से ना पूछा कि जमीन कब तक खाली होगा तो सीओ राजीव कुमार ने बताया कि उक्त जमीन को खाली नहीं करवाया जा सकता. फिर बिरसा सेना ने झोपड़ी को हटाकर मनोरंजन भूमिज के पांच एकड़ 74 डिसमिल जमीन को बांस से घेर दिया और दखल दिलाया. मौके पर बिरसा सेना के केंद्रीय अध्यक्ष दिनकर कश्यप, जिला अध्यक्ष विकाश हेंब्रम के साथ भूमिज समाज और बिरसा सेना के कई सदस्य उपस्थित थे.



