जमशेदपुर: जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत मकदुमपुर दो नंबर में पारिवारिक विवाद को लेकर देवर समीर कुरैशी ने अपनी ही भाभी रुबीना परबीन पर जान लेवा हमला कर घायल कर दिया है. घायल रुबीना को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसके बाद परसुडीह थाने में इसकी शिकायत की गयी है. विदित हो कि महिला तीन माह की गर्भवती है.(नीचे भी पढ़े)
घटना के संबंध में बताया जाता है कि रुबीना परबीन के सौहर नूर कुरैशी शुक्रवार को नमाज अदा करने गए थे. इस बीच घर में किसी बात को लेकर देवर समीर कुरैशी से उसका विवाद हो गया. इसके बाद उसने हमला कर घायल कर दिया. घटना के बाद समीर कुरैशी फरार है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.



