गिरिडीह : गिरिडीह के बिरनी थाना अंतर्गत नाबालिक से सामूहिक दुष्कर्म और हत्या मामले में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने स्वत: संज्ञान लिया है. एनसीपीसीआर ने गिरिडीह के एसपी से घटना से संबंधित पूरी मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. मिली जानकारी के अनुसार एनसीपीसीआर ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि किसी भी स्तर पर नाबालिक और उससे जुड़े रिश्तेदारों की पहचान उजागर नहीं होनी चाहिए. (नीचे भी पढ़ें)
साथ ही पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज करने की मांग की है. बताते चले कि गिरिडीह के थोरिया स्थित कुंए से एक नाबालिक लड़की बेहोश मिली थी. इसके बाद अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मृत्यु हो गई थी. घटना के संबंध में लड़की के परिजनों ने मो. कैफ व उसके साथियों पर अपहरण और रेप का मामला दर्ज करवाया था. शिकायत के बाद पुलिस ने मो. कैफ को गिरफ्तार किया है.




