जमशेदपुर: जमशेदपुर की सामाजिक संस्था शौर्य के तत्वावधान में चल रहे जल सेवा के तहत आज बिरसानगर स्थित संडे मार्किट में प्याऊ की सेवा लगाई गई, जिसका उद्घाटन सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व जिला अध्य्क्ष चंद्रशेखर मिश्रा एवं सूर्य मंदिर समिति के अध्य्क्ष भूपेन्दर सिंह ने संयुक्त रूप से किया.सांसद ने शौर्य संस्था के जल सेवा अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि भीषण गर्मी का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा हैं, मानसून का अभी कोई आसार नहीं दिख रहा. प्याऊ के इस जल सेवा के माध्यम से आम लोगों और राहगीरों को राहत मिलेगी. (नीचे भी पढ़े)

बिरसानगर के संडे मार्किट में गुरुवार और रविवार को बहुत बड़े हाट का आयोजन होता हैं जहां सैकड़ों आम लोग बाजार करने आते हैं. इस प्याऊ की सेवा से उन्हें कुछ राहत मिलेगी. शौर्य संस्था की इस पहल की सराहना करता हूं जो जनमानस की सेवा के लिए तत्पर हैं.कार्यक्रम का संचालन संस्था के संस्थापक अमरजीत सिंह राजा ने किया व नेतृत्व विकास शर्मा, अनिल अग्रवाल, ओंकार सिंह व युधिष्ठिर पंचबया ने किया. (नीचे भी पढ़े)
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, बिरसानगर मंडल अध्य्क्ष बबलू गोप, शैलेश गुप्ता, अजय सिंह, जितेंदर मिश्रा, धनंजय साहू, शीतल दास, गौतम दास, सुशीला देवी, प्रेमचंद भगत, खोखन पांडे, खोखन मंडल, तापस दास, ममता भूमिज, तेजिंदर सिंह जोनी, गोबु घोष, जोगिंदर सिंह सोनू, बिनोद गुप्ता, रोशन सिंह, अमित मिश्रा, बंटी सिंह, मोहित पांडेय, विशाल उपाध्याय, किशोर साहू, नारायण प्रसाद, धनेश्वर सिंह, संजय शर्मा, कृपा गोप, मनीष पाण्डेय, बिश्वजीत रंजन, सागर गुप्ता, लकी कुमार, सौरव आदि उपस्थित थे.




