बहरागोड़ा: विगत 2 जून को ओडिशा के बालासोर में हुए कोरोमंडल एक्सप्रेस दुर्घटना स्थल और बालासोर सदर अस्पताल पहुंचे झारखंड सरकार के प्रतिनिधि के रूप में बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती. इस दौरान उन्होंने झारखंड की यात्रा कर रहे यात्री जो घायल हुए हैं उनका हालचाल जाना और बेहतर इलाज के लिए हर संभव सहयोग एवं राज्य सरकार से भी सहयोग का आश्वासन दिया. उन्हें तत्काल आर्थिक रूप से अस्पताल में ही मदद भी की. विधायक श्री महंती ने कहा कि झारखंड के सभी घायल यात्रियों को पूर्ण रूप से स्वस्थ्य होने के बाद घर पहुंचाने तक का पूरा जिम्मा सरकार लेगी.(नीचे भी पढ़े)

साथ ही आगे जैसी भी आवश्यकता पड़े सरकार उनके साथ रहेगी. विधायक ने रूपन मरांडी दुमका, माने मुर्मू दुमका, बहरागोड़ा के रहने वाले गंभीर रूप से घायल है जिन का इलाज बालासोर अस्पताल में चल रहा है. इन सभी घायलों को खाद्य पदार्थ भी उपलब्ध कराए गए हैं. इस दौरान विधायक समीर महंती के साथ बालासोर सदर के विधायक स्वरूप दास, रूद्र समंता राय, बीजेडी यूथ के कार्यकारी अध्यक्ष सुभेंदु दास मंगराज, स्थानीय डीएम मनोरमा भुइयां ,डीएसपी अंजली सिंह, मनोरंजन होता, विष्णु ओझा, राजीव लैंका, मनोज माईति, देवाशीष पेड़ा समेत अन्य उपस्थित थे.











