शार्प भारत डेस्क : छिपकली आम तौर पर सभी के घरों में पायी जाने वाली जीव है. पर यह तय है कि घर की दीवारों पर छिपकली दिखते ही लोग उससे दूर भागने लगते है. उससे बच्चे तो क्या बड़े लोग भी डरते है. छिपकली शायद ही किसी को पसंद आती होगी. छिपकली न सिर्फ देखने में गंदी लगती है बल्कि ये सेहत के लिए खतरनाक साबित होती है. छिपकली के मल और लार में सल्मोनेला नाम का बैक्टीरिया पाया जाता है. इसकी वजह से ही फूड पॉइजनिंग का खतरा अधिक बढ़ जाता है. वहीं घर के किसी भी कोने में या बाथरूम में छिपकली पायी जाती है तो उसे घरलू नुस्खे से ही बाहर भगाया जा सकता है. वहीं ये घरेलू नुस्खे काफी उपयोगी है. घरेलू नुस्खे में मोर के पंख काम नहीं आते है, इसलिए इन नुस्खे को अजमायें, देखें कैसे छू मंतर हो जाती है छिपकलियां. (नीचे भी पढ़ें)
ये करें उपाय- (नीचे भी पढ़ें)
॰ अंडे के छिलके का इस्तमाल – छिपकलियों को दूर भगाने के लिए हम अंडे के छिलके का इस्तमाल कर सकते है. जहां से बाथरूम में छिपकली आती जाती है वहां पर कुछ अंडे के छिलके रख देना है, फिर देखिए कैसे छिपकली का बाथरूम में घुसना बंद हो जाता है.
॰ नेफथलीन बॉल – वहीं बाथरूम से छिपकली भगाने के लिए नेफथलीन बॉल का इस्तमाल भी किया जा सकता है. इसके लिए नेफथलीन बॉल की गोली आप बाथरूम के खिड़की पर रखकर उसे भगाया जा सकता है.
॰ प्याज का प्रयोग है लाभकारी- कहा जाता है कि छिपकली तेज दुर्गंध से दूर भागती है. वहीं प्याज में सल्फर की मात्रा अधिक होती है. जो कभी तेज दुर्गंध उत्पन्न करती है. प्याज को छीलकर उसके टुकड़े को धागे से बांधकर रखा जाये तो छिपकली भाग जायेगी.
॰ कॉफी पाउडर का करें इस्तेमाल – छिपकली भगाने के लिए कॉफी पाउंडर का भी प्रयोग किया जा सकता है. इसके लिए कॉफी पाउडर में गुटखा मिलाकर उसकी गोली तैयार कर ले फिर उसे छिपकली आने वाले स्थान पर रख दे और देखें कमाल.



