घाटशिला : घाटशिला कॉलेज में एनएसएस द्वारा विगत 3 जून से आयोजित एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का कोल्हान विश्वविद्यालय एनएसएस निरीक्षण कोल्हान विश्वविद्यालय के एनएसएस कोऑर्डिनेटर डॉ दारा सिंह गुप्ता ने किया. इस मौके पर उन्होंने वोलंटियर्स के प्रशिक्षण के दौरान किए गए कार्यों तथा भोजन की व्यवस्था का भी जायजा लिया. इस दौरान वे एनएसएस के स्वयंसेवकों से भी मिले तथा उनका फीडबैक प्राप्त किया. निरीक्षण के पश्चात महाविद्यालय परिसर में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया. उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ आरके चौधरी ने की. (नीचे भी पढ़ें)
एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो इंदल पासवान ने एनएसएस के विशेष शिविर की रूपरेखा एवं गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला. एनएसएस यूनिट की कार्यक्रम पदाधिकारी प्रोफेसर अर्चना सुरीन स्वागत वक्तव्य प्रस्तुत किया. कार्यक्रम में एनएसएस के स्वयंसेवक मिहिर भकत, जयंत साव, नानी सोरेन और अंजलि धीवर ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि हर छात्र को ऐसे प्रशिक्षण की आवश्यकता है ताकि वह जीवन में और बेहतर कर सकें. Jamshedpur rural nss : कोल्हान विवि एनएसएस कोऑर्डिनेटर ने घाटशिला कॉलेज में एनएसएस शिविर का किया निरीक्षण, वोलेंटियर्स के प्रशिक्षण के दौरान किये गये कार्यों का भी किया निरीक्षण(नीचे भी पढ़ें)
इस मौके पर प्राचार्य डॉ आर के चौधरी ने बताया कि एनएसएस शिविर छात्रों को आत्मनिर्भर बनाने, निस्वार्थ भाव से कार्य करना तथा समाज एवं राष्ट्र हित में कार्य करना सिखाता है. उन्होंने इस मौके पर एनएसएस कोऑर्डिनेटर डॉ दारा सिंह गुप्ता, सोना देवी विश्वविद्यालय के चांसलर प्रभाकर सिंह तथा कुलसचिव डॉक्टर गुलाब सिंह आजाद को अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम को प्रभाकर सिंह तथा डॉ गुलाब सिंह आजाद ने भी संबोधित किया. (नीचे भी पढ़ें)
इस मौके पर अपने संबोधन में कोल्हान विश्वविद्यालय के एनएसएस कोऑर्डिनेटर ने विशेष शिविर की सराहना करते हुए कहा कि पूरे भारत में 996 विश्वविद्यालयों में तथा प्लस 2 महाविद्यालयों में 3860000 वॉलेंटियर्स क्रियाशील हैं जो 41442 इकाइयों में रजिस्टर्ड है. संपूर्ण देश में 16331 महाविद्यालयों में एनएसएस की गतिविधियां संचालित हें. उन्होंने आगे कहा कि घाटशिला महाविद्यालय में चल रहे एनएसएस के विशेष शिविर की सभी गतिविधियां प्रशंसनीय हैं. पर्यावरण दिवस के दिन महाविद्यालय द्वारा 1000 पौधों का वितरण काबिलेतारीफ है. इस मौके पर विशेष शिविर में हिस्सा लेने वाले वॉलेंटियर्स को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. मौके पर डॉ डीसी राम, प्रो सोमा सिंह, डॉक्टर कंचन सिन्हा, डॉ मुकेश सिंह, चिरंतन महतो, प्रधान सहायक मणींद्र मार्डी सहित काफी संख्या में वॉलेंटियर्स उपस्थित रहे.



