जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन के कुलियों का प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो से मुलाकात की. रेलवे कुली यूनियन संघ के बैनर तले यह मुलाकात हुई. इसका नेतृत्व संघ के अध्यक्ष बिनोद कुमार ने किया जबकि प्रतिनिधिमंडल में रमेश कुमार यादव, योगेश राम, पप्पू यादव, प्रमोद यादव, हीरालाल यादव, राकेश शर्मा, रोशन कुमार, विजय प्रधान, रलबि राव आदि शामिल थे. इन लोगों ने एक ज्ञापन सांसद को सौंपा. इन लोगों ने मांग की कि 2008 की तर्ज पर ग्रुप डी में रेलवे के कुलियों की बहाली कराया जाये. कुलियों का काम लगभग 90 प्रतिशत रेलवे स्टेशन से खत्म हो चुका है. इसका मुख्य कारण एस्केलेटर लगना, लिफ्ट लगना, बैटरी वाले गाड़ी का चलना, सभी प्लेटफार्म पर डिस्प्ले लग जाना, ट्रॉली बैग निकल जाना है. इससे कुलियों को जीविका बंद हो गयी है. फिर से बहाली की मांग की गयी.




