जमशेदपुर : जमशेदपुर अक्षेस के द्वारा शुक्रवार को न्यू रानीकुदर रोड नंबर 3 में बन रहे अवैध भवन निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की गई. जमशेदपुर अक्षेस को स्थानीय नागरिकों ने लिखित शिकायत की थी. इसके बाद अक्षेस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भवन निर्माण पर रोक लगा दी, साथ ही भवन के गेट को सील कर दिया गया. बताते चले कि आलम नूरी होल्डिंग संख्या 29 न्यू रानीकुदर में भवन निर्माण करवा रहा था, जिसकी जांच के लिए जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी संजय कुमार द्वारा गठित टीम को जांच के लिए भेजा गया. (नीचे भी पढ़ें)
टीम में परीक्ष्यमान कार्यपालक पदाधिकारी श्रीमती संतोषिनी मुर्मू, नगर प्रबंधक जॉय गुड़िया, कनीय अभियंता मानष सतपथी शामिल थे. जांच में टीम ने आलम नूरी से कार्यालय द्वारा पारित भवन नक्शा की मांग की गई. जिसमें आलम ने दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए. साथ ही बिना इजाजत भवन निर्माण कार्य को स्वीकारा. जिसपर पदाधिकारियों ने काम बंद करवा दिया और आलम नूरी को विशेष पदाधिकारी के न्यायालय में जमीन के दस्तावेज के साथ पेश होने का निर्देश दिया.



