जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो चौक स्थित डिस्कॉट मेडिकल दुकान में शुक्रवार को कपाली रोड निवासी मोजीबुज्जमा खान के पर्स की चोरी हो गया. मानगो थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी कपाली डांगोडीह निवासी मो आफताब हुसैन को गिरफ्तार कर लिया है.(नीचे भी पढे)
आरोपी के पास से चोरी हुए पर्स समेत छह हजार रुपये व अन्य कागजात बरामद हुए हैं. शनिवार को पुलिस ने मो आफताब हुसैन को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दी. जांच के दौरान घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी में मो. आफताब हुसैन की तस्वीर मिली थी.




