जमशेदपुर: भारतीय जनता पार्टी साकची मंडल के अध्यक्ष बजरंगी पांडेय के नेतृत्व में साकची के जेल चौक, चिनाव रोड व गंधक रोड में महा जनसंपर्क अभियान चलाया गया. इस जनसंपर्क अभियान में भाजपा किसान मोर्चा उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष कमल किशोर मुख्य रूप से उपस्थित हुए.इस दौरान विगत 9 वर्षों के भाजपा शासन की उपलब्धियों के साथ भविष्य के समृद्ध भारत के क्रियाकलापों एवं प्रयासों से लोगो को अवगत कराया गया.(नीचे भी पढ़े)

इस अभियान में स्थानीय निवासियों में हर्ष व उत्साह देखने को मिला. इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष जितेंद्र पटेल, संतोष सिंह, अभिषेक शुक्ला, समल किशोर, ललित मिश्रा, लीना चौधरी, सुश्री लक्ष्मी सिंह, पंकज, संतोष पांडेय एवं काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.











