अनिल कुमार/बोकारो : बोकारो इस्पात संयंत्र के स्टील मेल्टिंग शॉप में गुरुवार देर रात बड़ा हादसा हो गया. हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन काम जरूर ठप हो गया है. बोकारो स्टील के चीफ ऑफ कम्युनिकेशन ने घटना की पुष्टि की है. (नीचे भी पढ़ें)

एसएमएस 2 के कॉस्टर 2 के टुंडिश – 3 में गत रात भीषण विस्फोट के बाद आग लग गई. घटना के वक़्त कॉस्टर 2 में कार्य कर रहे अधिकतर कर्मी और मजदूर स्पॉट से जान बचा कर दूर भाग खड़े हुए. प्लांट में अफरा-तफरी का माहौल जरूर कायम हो गया. घटना के बाद उत्पादन प्रभावित हो गया है. एसएमएस -2 की टुंडिश कार पूरी तरह जल गई है, वहीं कॉस्टर 2 के बड़े हिस्से को आग ने अपनी चपेट में ले लिया है. बीएसएल के कई फायर ब्रिगेड कर्मियों ने स्पॉट पर पहुंचकर आग बुझाने का काम किया.(नीचे भी पढ़ें)
यह भी पढ़ें: Jamshedpur incident – जमशेदपुर से बोकारो जा रही यात्री बस अनियंत्रित होकर खेत में घुसी, यात्री सुरक्षित

बताया जा रहा है कि स्टील उत्पादन के क्रम में क्रेन में लगे लेंडल के जरिये हॉट मेटल टुंडिश कार से कॉस्टर-2 में ले जाया जा रहा था. इसी दौरान हॉट मेटल का रिसाव होने लगा, जिस कारण नीचे आग लग गई. इस घटना में बीएसएल को काफी नुक्सान हुआ है. समाचार लिखे जाने तक प्रोडक्शन प्रभावित है.(नीचे भी पढ़ें)
बोकारो इस्पात संयंत्र के चीफ ऑफ़ कम्युनिकेशन, मणिकांत धान ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि एसएमएस-2 में कास्टर-2 की टुंडिश-3 में धातु रिसाव की सूचना मिली, जिसके कारण कास्टर में आग लग गई. आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड तैनात की गई. इस हादसे में किसी भी कर्मचारी को चोट या हानि नहीं पहुंची है.











