चाकुलिया: न्यू दिल्ली के आईफैक्स गैलरी राफी मार्ग संसद एरिया में पद्मश्री जमुना टुडू का फोटो प्रदर्शनी कार्यक्रम के पश्चात पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन श्रम और रोजगार मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से मिलने के लिए दिल्ली ऑफिस में संपर्क की थी. मंत्री के दिल्ली में नहीं रहने के कारण मुलाकात नहीं हो पायी थी. 1 जुलाई को मंत्री ने सुबह 8 बजे दुरभाष पर पद्मश्री जमुना टुडू को संदेश दिया की वे एक कार्यक्रम में झारखंड आये है. मिलना चाहती हैं तो आप रांची स्थित धुर्वा में आकर योगदा सत्संग महाविद्यालय में संपर्क करें. सूचना मिलने के पश्चात जमुना टुडू ने रांची के लिए रवाना हुई और मंत्री से मुलाकात कर एक मांग पत्र सौंपा. ज्ञापन में कहा है कि आए दिन पूरे बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र में हाथी का उपद्रव बढ़ गया है, हाथी के हमले से जानमाल की क्षति हो रही है वही दर्जनों घर क्षतिग्रस्त हुआ. श्रीमती टुडू ने हाथी के हमले से मृतक के आश्रित परिवार को 10 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग की है और घायल होने पर इलाज कराने हेतु 5 लाख देने, घर तोड़ने या फसल बर्बाद करने पर 7 दिन के अंदर मुआवजा राशि भुगतान करने की मांग की है. (नीचे भी पढ़े)
साथ ही वन सुरक्षा में लगे सभी वन सुरक्षा समिति के सदस्यों को विभाग की ओर से पहचान पत्र के साथ साथ मानदेय देने की भी स्वीकृति देने प्रत्येक वन सुरक्षा समिति के खाते में प्रोत्साहन राशि के तौर पर ₹50000 रुपया उनके बैंक खाते में दिया जाए ताकि वन सुरक्षा करने में कठिनाई नहीं हो. पेड़ की कटाई सरकारी हो या रैयती समिति के अनुशंसा सुनिश्चित करने, जंगल में उपज औषधि पौधे काजू बीच, साल बीच, चार बिज समेत अन्य की खरीद बिक्री का आदेश वन सुरक्षा समिति को देने की मांग की है. श्रीमती टुडू ने बताया कि सरकारी जमीन के साथ साथ रेयती जमीन में भी अधिक से अधिक पौधा लगाया जाए ताकि पर्यावरण को दूषित होने से बचाया जा सके. मंत्री ने जमुना टुडू द्वारा दिए गए मांग पत्र एक-एक करके सभी बिंदुओं को पड़ा और आश्वस्त किया की आप पर्यावरण के क्षेत्र में बहुत अच्छे काम कर रही है, मैं आपको हमेशा मदद करूंगा. मंत्री ने दिल्ली से आए वन विभाग के डीजीपी को निर्देश दिया की उड़ीसा में 12 अगस्त को हाथी को लेकर जो बैठक है उसमें जमुना टुडू को भी आमंत्रित किया जाए. साथ ही उन्हें पर्यावरण संरक्षण कार्य में हर संभव सहयोग करने का निर्देश दिया है. मौके पर पूर्व 20 सूत्री अध्यक्ष शंभूनाथ मल्लिक और मानसिंह टूडू समेत अन्य उपस्थित थे.














