जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को गुरुद्वारा में अब हर माह के पहले रविवार को विशेष दीवान सजाने का निर्णय लिया गया है. गुरुद्वारा कमेटी द्वारा लिये गये निर्णय के अनुसार इस विशेष दीवान में जमशेदपुर के प्रसिद्ध रागी सिंह कीर्तन द्वारा संगत को निहाल किया जायेगा. (नीेचे भी पढ़ें)

रविवार, 2 जुलाई को जुगसलाई के रागी सिंह भाई गुरदीप सिंह ने कीर्तन गायन किया, जिसके बाद बाबा कश्मीर सिंह ने अरदास की और हुकुमनामा लिया. इस अवसर पर उपस्थित संगत की चाय-नाश्ता से सेवा की गयी. (नीेचे भी पढ़ें)

गुरुद्वारा के जेनरल सेक्रेटरी गुरुशरण सिंह ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर गुरुद्वरा प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन सरदार गुरमीत सिंह, अजीत सिंह, रामकिशन सिंह, अध्यक्ष बलविंदर सिंह, सचिव कुलविंदर सिंह, कमलजीत सिंह के अलाा सुखदेव सिंह, कुलवंत सिंह, राजेंदर सिंह आदि भी उपस्थित थे.














