जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत धातकीडीह में शनिवार की शाम हुई सड़क हादसे में घायल बाइक सवार व्यक्ति की टीएमएच में इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतक जुगसलाई के पुरानी बस्ती रोड स्थित जीएस गैलेक्सी अपार्टमेंट निवासी 62 वर्षीय ईश्वर गुप्ता है. उनकी पत्नी मंजू गुप्ता का इलाज चल रहा है, जहां उनकी भी हालत गंभीर है. बताया जाता है कि जुगसलाई निवासी ईश्वर गुप्ता अपनी पत्नी मंजू गुप्ता के साथ कालीबाड़ी से वापस अपने घर जा रहे थे. वे स्कूटी संख्या जेएच 05एए 0313 पर सवार होकर जा रहे थे. (नीचे भी पढ़े)

इसी बीच विपरीत दिशा से आ रही हीरो होंडा स्प्लेंडर गाड़ी संख्या जेएच 05 बीएल – 2961 ने सामने से टक्कर मारी, जिससे दोनों पति-पत्नी गिर गए और वह लोग घायल हो गए. ईश्वर गुप्ता की हालत गंभीर बनी हुई थी, जिनकी इलाज के दौरान टीएमएच में मौत हो गई. इस संबंध में बिष्टुपुर थाना में वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है. (नीचे भी पढ़े)
बताया जाता है कि पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार किया था लेकिन बाद में उसको छोड़ भी दिया था. घरवालों ने आरोप लगाया है कि पुलिस दबाव में आकर वाहन चालक को गिरफ्तार नहीं कर रही है. मृतक ईश्वर गुप्ता के दो बच्चे हैं जिसमें से एक बच्चा भी विदेश में है. उनके लौटने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा.














