चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड कार्यालय सभागार में सोमवार को बीडीओ देवलाल उरांव की अध्यक्षता में बीएचजीवाई के तहत चयनित आम बागवानी सखी और लाभुकों को बिरसा हरित ग्राम योजना के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण शिविर में लाभुक और बागवानी सखियों को आम की बागवानी और बांस के पौधों को कैसे रोपण कर देखभाल करनी है.(नीचे भी पढ़े)
इसकी विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई. प्रशिक्षण शिविर में 10 पंचायत के 5-5 बागवानी सखी,लाभुक पंचायत सचिव उपस्थित थे. प्रशिक्षक के रूप में बीपीओ लीला सोलंकी, बीपीएम सुमी मार्डी, मनरेगा जेई राजेश राउत ने लाभुकों को प्रशिक्षण दिया गया



