जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस स्थित ईस्ट प्लांट बस्ती में नाले का पानी लोगों के घरों में घुसने की समस्या को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने जुस्को के कैप्टन धनंजय मिश्रा से बात की. कुलवंत सिंह ने धनंजय मिश्रा को समस्या से अवगत करवाया और नाले की सफाई की मांग की. ईस्ट प्लांट बस्ती के साथ टाटा स्टील ट्रांसपोर्ट नगर को लेकर भी उन्होंने जुस्को से आग्रह किया कि इस समस्या का निदान किया जाए. धनंजय मिश्रा ने जल्द समस्या के समाधान की बात कही. बताते चले कि पिछले दिनों हुई बारिस में ईस्ट प्लांट बस्ती के कई घरों में नाले का पानी घुस गया था. जिससे लोगों का काफी नुकसान हुआ.



