चाकुलिया: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने सोमवार को चाकुलिया प्रखंड के हाथी प्रभावित गांव राजबासा,माचाडीहा और बड़ामारा गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया और 6 जुलाई को चाकुलिया में हाथियों के उपद्रव को रोकने के लिए वन विभाग कार्यालय में आहूत हल्लाबोल कार्यक्रम में सम्मिलित होने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि विगत 2 महीनों के दौरान हाथियों के उपद्रव से 7 लोगों की जान जाने से समूचा क्षेत्र मर्माहत है. अब तो हाथी गांवों में घुसकर जानमाल को क्षति पहुंचा रहे हैं.(नीचे भी पढ़े)
डॉ गोस्वामी ने कहा कि सरकार यहां के लोगों को भाग्य भरोसे छोड़ दिया है. उन्होंने कहा कि सरकार अगर हाथी प्रभावित गांवों में हाई मास्क लाईट लगाई रहती और लोगों को टार्च मुहैया कराई होती तो लोगों की जान बच सकती थी. उन्होंने सरकार से हाथियों को घने जंगलों की ओर भेजने हेतु कदम उठाने का आग्रह किया. मौके पर जामुआ पंचायत के पूर्व मुखिया प्रभास हांसदा, भाजपा नेता विश्वनाथ सोरेन, दुर्गा पद गिरि, शुभेन्दु पात्र, करण किस्कू, गंगाराम हांसदा, विश्वजीत दास, सनत गिरि, विरोचन नायक, भास्कर नायक समेत अन्य उपस्थित थे.



