जमशेदपुर : रेड क्रॉस सोसाइटी की पूर्वी सिंहभूम शाखा के सहयोग से समाजसेवी स्व. ललन सिंह की स्मृति में उनकी पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. पूर्व सैनिक अखिलेश कुमार सिंह के संयोजन में प्रत्येक वर्ष की भांति आयोजित इस रक्तदान शिविर में 110 य़ूनिट रक्त संग्रह हुआ. (नीचे भी पढ़ें)

बता दें कि समाजसेवी स्व ललन सिंह की पुण्यतिथि पर कदमा के शास्त्रीनगर ब्लॉक नं. 1 स्थित बैकुंठनाथ मंदिर के सामने सामुदायिक भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए जमशेदपुर रेड क्रॉस सोसाइटी के मानद सचिव बिजय कुमार सिंह, समाजसेवी गुड्डू गुप्ता, विशाल कुमार सिंह एवं समाज के गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए.(नीचे भी पढ़ें)
रक्तदान शिविर को सफल बनाने में राजकुमार सिंह, राजू सिंह, अभय सिंह, सेन्टी रजक, गोलू सिंह, निरंजन प्रसाद, अशोक ठाकुर, अनिल गुप्ता, अरुण कापरी, प्रवीण दुबे ने रक्तदान करने के साथ साथ शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. शिविर में 110 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर पीड़ित मानवता की सेवा को समर्पित किया.



