जमशेदपुर : जमशेदपुर से निकट पटमदा के बोटा के पास हाइवा से स्कूटी को ठोकर लग जाने के कारण स्कूटी पर सवार जमशेदपुर निवासी मां एवं बेटे की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि महिला का पति जख्मी हो गया. पटमदा पुलिस ने हाइवा को जब्त कर उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया है. (नीचे भी पढ़ें)
यहां मिली प्रारंभिक सूचनाओं के अनुसार मानगो रोड नंबर 6 निवासी अहमद धनबाद से स्कूटी से पत्नी रुखसाना एवं अपने चार वर्षीय पुत्र के साथ जमशेदपुर वापस लौट रहा था. इसी क्रम में पटमदा के बोटा गांव के पास एक हाइवा चालक ने ओवरटेक करने के चक्कर में उनकी स्कूटी को ठोकर मार दी, जिससे तीनों बुरी तरह जख्मी हो गये. रुखसाना एवं उसके चार वर्षीय पुत्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि अहमद बुरी तरह जख्मी हो गया.(नीचे भी पढ़ें)
घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने हाइवा चालक को गिरफ्तार कर हाइवा को जब्त कर थाना ले गयी है. पुलिस ने म-त मां-बेटे के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है, जबकि मामले की जांच चल रही है.




