गालूडीह: क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र दारिसाई के अंदर खेत में निकले विशाल अजगर को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी. बुधवार की दोपहर क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र दारिसाई के मजदूर खेतों में काम कर रहे थे. इस मजदूरों को धान के खेत में सांप रेंगता हुआ दिखाई दिया. जब मजदूर पास में पहुंचे तो अजगर की लंबाई व चौड़ाई देखकर उनके होश उड़ गये और लोग उल्टे कदम भाग खड़े हुए. मजदूरों ने देखा कि लंबा मोटा अजगर सांप खेत में पड़ा हुआ था. (नीचे भी पढ़े)
भयवश कोई भी पास जाने का साहस नहीं जुटा सका. कुछ ही देर में यह खबर आसपास खेतों में काम कर रहे मजदूरों में भी फैल गई और अजगर को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी. हालांकि कुछ देर बाद अजगर अपने आप ही जंगल की ओर चला गया. तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली.



