चाकुलिया: कुड़मी संस्कृति विकास समिति और गुड़ाबांदा समिति के संयुक्त तत्वावधान में बुधबार को गुड़ाबांदा पंचायत भवन में रक्तदान शिविर आयोजित हुआ. मौके पर बतौर मुख्य अतिथि बीडीओ स्मिता नागेशिया, प्रखंड प्रमुख सुभजीत मुंडा और कुड़मी संस्कृति विकास समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष स्वपन महतो, समिति शाखा अध्यक्ष भूषण चन्द्र महतो, देवाशीष प्रधान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. रक्तदान शिविर ब्रम्हानंद ब्लड बैंक के चिकित्सक डॉ आरके वर्मा, डॉ जे प्रसाद, उषा मुर्मू, लीली मुर्मू, कृष्णा उरांव, धरमेन सोरेन एंठ टीम की देखरेख में संपन्न हुआ. शिविर में कुल 51 लोगों ने रक्तदान किया. प्रखंड प्रमुख ने कहा कि रक्तदान महादान है.रक्तदान कर पुण्य का भागीदार बने. रक्तदान से किसी को नया जीवन मिलता है. रक्त से ही इंसान की जान बचायी जा सकती हैं. कुड़मी संस्कृति विकास समिति केन्द्रीय अध्यक्ष स्वपन महतो ने कहा की गुड़ाबांदा जैसे क्षेत्र में रक्तदान शिविर का आयोजन करना समिति अपने आप में गर्वानुभूति महसूस कर रहा हैं. गुड़ाबांदा प्रखंड में यह छठा रक्तदान शिविर है. (नीचे भी पढे)
बीडीओ ने कहा की गुड़ाबांदा जैसे बीहड़ में खून की होली खेली जाती थी आज उसी स्थान पर खून संग्रह हो रहा है ये प्रेरणादायक हैं. कोविड-19 में ब्लड बैंक में सेवा देते हुए मैंने रक्तदान की आवश्यकता एवं खून की महत्ता को गहराई से महसूस किया हूं. कहा कि ग्रामीण रक्तदान कर किसी की जीवन को सुरक्षित बनाने में सहयोग करें. अंत में सभी रक्तदाताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया.शिविर को सफल बनाने में क्षेत्र के जन मानस का काफी सहयोग मिला, इसके लिए सभी को धन्यवाद दिया. शिविर को सफल बनाने में आयोजन समिति अध्यक्ष सुमंत श्यामल, सचिव देवाशीष प्रधान, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी कांत मंडल, मुखिया सुमित्रा बास्के, भूषण चन्द्र महतो, पंसस पुष्पा महतो, लक्ष्मी राणी मुंडा, रवींद्र नाथ महतो, रवि कुमार महतो, उमाकांत चौधरी, बेणु घोष, अर्जून ठाकुर, कमल मंडल, तपन मंडल, लिशा रानी महतो, तषार कान्ति महतो समेत अन्य ने अहम भूमिका निभाई.



