जमशेदपुर : निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी 48-जमशेदपुर पूर्व विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-सह-अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम, जमशेदपुर पियूष सिन्हा की अध्यक्षता में संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 से सम्बन्धित बैठक में उपस्थिति उप निर्वाचन पदाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर, प्रियंका सिंह एवं एईआरओ-सह- कार्यपालक दंडाधिकारी, धालभूम, जमशेदपुर जयप्रकाश करमाली तथा राजनीतिक दलों के साथ चर्चा की गयी. इसमें सबसे महत्वपूर्ण बात मतदान केंद्र के रेशनालाइजेशन से सम्बन्धित हुई. मतदान केंद्र संख्या 106 एवं 123 को दो भागों में बांटा जाना है. मतदान केंद्र संख्या 11 एवं 12 का कुछ अनुभाग काटकर 15 एवं 16 में स्थानांतरित किया जाना है तथा उसी प्रकार मतदान केंद्र 7, 36, 39, 43, 119, 182, 192, 200 के भी अनुभागों को दुसरे मतदान केन्द्रों में स्थानांतरित किया जाना है एवं मतदान केंद्र संख्या 105,121,122,268 एवं 269 ( जर्जर एवं क्षतिग्रस्त मतदान केंद्र तथा निजी प्रयोग हेतु परिवर्तित) को अन्यत्र सरकारी भवनों में स्थानांतरित करना है. (नीचे भी पढ़े)
उपस्थित सभी राजनीतिक दलों को ये भी जानकारियां दी गयी कि 21 जुलाई से बीएलओ द्वारा घर-घर सत्यापन किया जाना है और 1 स्टीकर दिया जायेगा जो उसपर 2 बार विजिट की तारीख लिखेंगे. सभी राजनीतिक दल द्वारा बीएलओ को अपेक्षित सहयोग देने का आश्वासन दिया गया. निर्वाचन आयोग के द्वारा प्रपत्र भरने हेतु 4 अर्हता की तिथि निर्धारित की गयी है जो, 1 जनवरी, 1 अप्रैल, 1 जुलाई एवं 1 अक्टूवर राखी गयी है. वोटर कार्ड अब बाई-पोस्ट मिलेगा. निर्वाचन से समबन्धित विभिन्न जानकारियाँ के लिए 1950 टोल फ्री नम्बर पर कॉल कर सकते हैं. एसडीओ द्वारा ये बताया गया कि अब सरकारी शिक्षक (बीएलओ) के स्थान पर अधिसूचित अन्य कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया जा रहा है.



