जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर के थाना प्रभारी प्रभात कुमार, थाना के मुंशी और एसआई को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है. इन तीनो पुलिसकर्मियों पर आरोप है कि इन लोगों ने जमशेदपुर के एक वरीय अधिकारी के नाम पर करीब दो लाख रूपये की अवैध वसूली की है. बताया जाता है कि एक केस के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया था. उक्त युवक से एक वरीय अधिकारी के नाम पर करीब 2 लाख रूपये मांगे गए थे. (नीचे भी पढ़े)
इसकी शिकायत जमशेदपुर के एसएसपी प्रभात कुमार को हुई जिसके बाद एसएसपी प्रभात कुमार ने वरीय अधिकारी के माध्यम से इस मामले की गहन जांच कराई. जांच के बाद बिरसानगर थाना प्रभारी के खिलाफ रिपोर्ट एसएसपी को सौंपी गई जिसके बाद बिरसानगर थाना प्रभारी प्रभात कुमार, थाना के मुंशी और एसआई दीपक कुमार दास को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है. इन तीनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की भी अनुशंसा की जा रही है.




