
चाकुलिया : चाकुलिया थाना क्षेत्र के केरूकोचा-चाकुलिया मुख्य सड़क पर मुढ़ाल गांव के पास बीती रात बाइक संख्या जेएच05सीटी-1084 दुर्घटनाग्रस्त होने से अज्ञात युवक की मौत हो गयी है. घटना की सूचना पाकर चाकुलिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में कर मृतक युवक की पहचान करने में जुटी हुई है. मिली जानकारी के अनुसार घटना रात की है. (नीचे भी पढ़ें)

बाइक सड़क किनारे एक अकाशिया वृक्ष से टकराने से बाइक के परखच्चे उड़ गया है और बाइक सवार युवक सड़क के नीचे खेत में जा गिरा जहां उसकी मौत हो गयी है. ग्रामीणों ने बताया कि रात की घटना है जिसकारण ग्रामीणों को इसकी सूचना सुबह मिली की बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से एक युवक की मौत हो गयी है. सूचना पाकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. वही समाचार लिखे जाने तक घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीण मृतक की पहचान नही कर पाए हैं, पुलिस शव को कब्जे में कर मामले की जांच कर रही है.














