
गालूडीह : गालूडीह स्टेशन रोड चौक पर लगे हाईमास्ट लाइट के पोल को एक ट्रैक्टर द्वारा टक्कर मारने से नीचे गिर गया. गनीमत रही कि इस दौरान किसी का आवागमन नहीं हुआ अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था. जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह के करीब 11 बजे ट्रैक्टर संख्या जे एच06एफ-5537 गालूडीह बाजार से हाटचाली की ओर जा रही थी. (नीचे भी पढ़ें)
इस दौरान वहां लगे हाईमास्ट लाईट के विद्युत पोल को चपेट में लेते हुए जोरदार टक्कर मार दी, जिससे विद्युत पोल मौके पर ही गिर गया. गनीमत रही कि इस दौरान किसी राहगीर अथवा वाहन का आवागमन नहीं हुआ. पोल गिरने के बाद पास ही गुजर रही विद्युत लाइनों पर गिर गया, जिससे घंटों तक बिजली गुल रही.



