चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड की कालियाम पंचायत के कालियाम गांव में रविवार की रात 15 हाथियों के झुंड प्रवेश कर जमकर उपद्रव मचाया. हाथियों ने कालियाम निवासी सुनील महतो के नाम स्वीकृत पीएम आवास के दरवाजा को तोड़ दिया और घर में रखें अन्य सामग्रियों को क्षतिग्रस्त कर दिया. वही सुनील महतो, भवतोश महतो के खेत में तैयार धान के बिचड़े को खाया और रौंदकर नष्ट कर दिया. गांव के किसानों ने कहा की विगत एक वर्ष से क्षेत्र के किसान हाथियों के उपद्रव से परेशान हैं. हाथियों के झुंड ने किसानों को काफी नुकसान पहुंचाया.(नीचे भी पढ़े)

कहा कि हाथियों के भय से किसान खेती कार्य भी नहीं कर पा रहे हैं. वही ग्रामीण हाथियों के भय से रातजगा कर रहे हैं. ग्रामीण वन विभाग के पदाधिकारी से लगातार हाथियों को सुरक्षित स्थान तक ले जाने की गुहार लगा रहे हैं. परंतु विभाग गजराजों को गांव से दूर ले जाने में नाकाम साबित हो रहें हैं. हाथियों द्वारा गांव में धान के बिचड़े को नष्ट करने और आवास क्षतिग्रस्त करने की सूचना पाकर मुखिया दासो हेम्ब्रम पहुंचकर क्षतिपूर्ति का आकलन किया और प्रभावित लोगों से मुआवजा फार्म भरकर वन विभाग के पदाधिकारी को देने की बात कही. ताकि लोगों को हाथियों से हुई क्षतिपूर्ति का मुआवजा मिल सके.



