गालूडीह : गालूडीह प्रखंड के बड़ाखुर्शी पंचायत अंतर्गत पैरागुड़ी गांव में चापाकल खराब होने से ग्रामीणों के सामने पेयजल की घोर किल्लत उत्पन्न हो गयी है. ग्रामीणों का कहना है कि इतनी भीषण गर्मी तो झेल रहे हैं, लेकिन जल संकट से नहीं लड़ पा रहे. गांव के धोबी पाड़ा स्थित चापाकल लंबे समय से खराब है. अन्य चापाकलों की स्थिति भी दयनीय है. इस चापाकल से करीब 50 परिवारों के लोग पानी पीते हैं. लोगों का कहना है कि घर के कामकाज से लेकर जानवरों को पानी पिलाने तक में काफी दिक्कतों का सामना करणा पड़ रहा है. ग्रामीणों ने विभाग से चापाकल की मरम्मत कराने की मांग की है.



