जमशेदपुर: परसुडीह के खासमहल चौक से, राहरगोड़ा, बारीगोड़ा होते हुए गोविंदपुर जाने वाली सड़क का निर्माण कराए जाने के लिए रविवार को सेवा ही सक्ष्य संस्था ने हस्ताक्षर अभियान चलाया. बारीगोड़ा में आयोजित हस्ताक्षर अभियान में स्थानीय लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. संस्था के अध्यक्ष मानिक मल्लिक ने बताया कि यह चौथे चरण का हस्ताक्षर अभियान है. इससे पहले अलग-अलग बस्तियों में संस्था ने तीन चरण का हस्ताक्षर अभियान चलाया था. हस्ताक्षर अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षत्र की दुर्दशा की ओर शासन-प्रशासन का ध्यान खींचना है. जिससे सड़क, नाली की समस्या दूर हो सके. उन्होंने कहा कि क्षेत्र की सड़कें चलने लायक नहीं है. आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है. नाला का पानी सड़क पर बह रहा है. गंदगी की दुर्गंध से लोगों का रहना मुश्किल हो गया है. इस संबंध में कई बार प्रशासनिक अधिकारियों को सूचित किया गया. लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है. जिसके कारण जन समर्थन जुटाने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है.जिला परिषद सदस्य पुर्णिमा मल्लिक ने बताया कि क्षेत्र की सड़कें चलने लायक नहीं है. फिर भी लोग जान जोखिम में डालकर आना जाना करते हैं. विभाग के अधिकारियों को कई बार मांग पत्र दिया गया. लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. परसुडीह शीतला चौक से गोविंदपुर तक का सड़क के बीचो-बीच बड़े-बड़े गड्ढे दुर्घटनाओं को आमंत्रित कर रहे हैं.(नीचे भी पढ़े)

सेवा ही लक्ष्य संस्था हस्ताक्षर अभियान चलाकर सरकार और जिला प्रशासन का नींद खोलने का प्रयास कर रही है. अगर इस संबंध में जल्द समुचित कार्रवाई नहीं की गई तो क्षेत्र के जनता सड़कों पर उतरकर आंदोलन को विवश होगी.कार्यक्रम में रितेश घोषाल, बाप्पादित्य कर्ण, सुप्रियों दास, बप्पा आदित्, दीपांकर राय, मोतीलाल बेरा, राजा शर्मा, सुजीत चक्रवर्ती, गौरव घोष, इंद्रनील सरकार, देबरता विश्वास, आनंदो बनर्जी, आनंदों पाल, विमल पाल, सुमित स्वर्णकार, संजय स्वर्णकार, सुभम झा, नवीन प्रसाद, सचिन प्रसाद, मुजीब हसन, गोपाल मुखर्जी, सुशांत चटर्जी, बंदना चटर्जी, रीना चटर्जी, संध्या सरकार, शिखा माइती, सुभ्रा धार, रमा मुखर्जी, ललिता देवी, सपना बैठा, रीना मुंडा, इति दत्ता, चंद्रा पाल, आदूरी दास, ब्यूटी चक्रवर्ती, संचिता राय, गौरी राय समेत काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे.



