जमशेदपुर : जमशेदपुर जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति की पहल पर नुवोको विस्तास कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा परसुडीह, सरजमदा स्थित एजीएल मैदान के समीप कब्रिस्तान के बगल में वृहद पौधारोपण किया गया. यह पौधारोपण कार्यक्रम जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ती के आग्रह पर नुवोको विस्तास कारपोरेशन लिमिटेड के सीएसआर मद के माध्यम से किया गया. इस मौके पर नुवोको विस्तास कारपोरेशन लिमिटेड के अधिकारियों के साथ ही काफी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद हुए और मिलकर पौधारोपण का कार्यक्रम चलाया गया.(नीचे भी पढ़े)
जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को वर्ष में कम से कम एक वृक्षा आवश्यक लगाना चाहिए. इसके लिए हर व्यक्ति अपने जन्मदिन पर एक पौधा लगाए और इसे बचाने का संकल्प ले तो हमारा पर्यावरण को स्वच्छ रखने में सहायक होगा. पौधारोपण के दौरान नुवोको विस्तास कारपोरेशन लिमिटेड के पर्यावरणीय सतत विकास के हेड अनुपम कुमारी, एचआर मैनेजर माया तिवारी, सीएसआर हेड मनीष कुमार के साथ ही कब्रिस्तान के कमिटी के सदस्यगण के साथ ही स्थानीय नागरिक उपस्थित थे.






