
चाकुलिया : चाकुलिया थाना क्षेत्र के चाकुलिया- माटिहाना मुख्य सड़क पर चौठिया और दीघी के बीच मंगलवार की सुबह बांस से लदे ट्रक संख्या जेएच 05 एबी 4085 ने चाकुलिया की और आ रहे बाइक को रौंद दिया. इससे लोधाशोली गांव निवासी प्रमोद गोप गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. ग्रामीणों ने इसकी सूचना सीएचसी को दी. (नीचे भी पढ़ें)

सूचना पाकर 108 एंबुलेंस घटनास्थल पहुंचकर घायल को उपचार के लिए चाकुलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर श्री गोप को बेहतर इलाज के लिए पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम रेफर कर दिया है. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और मामले की जांच कर रही है.



